जयपुर जोधपुर कोटा नगर निगम में चुनाव

*#voiceofstonecity*
*जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगमों के चुनावों की घोषणा, 5 अप्रेल को डाले जाएंगे वोट*


जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नवगठित 6 नगर निगमों में होने वाले चुनावों का कार्यक्रम गुरुवार को घोषित कर दिया है। नगर निगमों के लिए 5 अप्रेल को वोट डाले जाएंगे। उसके बाद 7 अप्रेल को मतगणना होगी। मतदान का समय 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रखा गया है।
*23 मार्च को नामांकन-पत्र दाखिल किए जा सकेंगे*
आयोग ने गुरुवार को दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार जयपुर हेरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण नगर निगम के पार्षदों के चुनाव के लिए 19 मार्च को लोक सूचना जारी की जाएगी। 23 मार्च को नामांकन-पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 24 मार्च को नामांकन-पत्रों की जांच होगी। 26 नाम वापस लिए जा सकेंगे। 27 मार्च को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। उसके बाद 5 अप्रेल को मतदान होगा।
*16 अप्रैल को होगा महापौर का चुनाव*
आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार पार्षदों के चुनाव के बाद सभी 6 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा। महापौर पद के लिए 8 अप्रैल को लोक सूचना जारी की जाएगी। उसके बाद 9 अप्रैल को नामांकन-पत्र दाखिल किए सकेंगे। 10 अप्रैल को नामांकन-पत्रों की जांच होगी। 13 अप्रैल को नामांकन-पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 16 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक रखा गया है। उसके तत्काल बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
*17 अप्रेल को चुने जाएंगे उप महापौर*
उप महापौर पद के लिए चुनाव 17 अप्रेल को होगा। सुबह 10 बजे बैठकें आयोजित की जाएगी। 11 बजे से नामांकन-पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 11.30 बजे से नामांकन-पत्रों की जांच की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। अगर मतदान जरुरी हुआ तो दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तत्काल बाद में मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.