*राजस्थान प्रदेश की स्वीकृत रेल परियोजनाओं पर हो शीघ्र क्रियान्वयन*
*सांसद भागीरथ चौधरी ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रदेश की प्रस्तावित*
*नई रेल परियोजनाओं हेतु मांगा केन्द्र सरकार से बजट*
अजमेर सासंद भागीरथ चौधरी ने लोकसभा बजट सत्र में आज तारांकित प्रश्न संख्या 200 के माध्यम से राजस्थान प्रदेश में वर्ष 2014 से स्वीकृत नई रेल परियोजनाओं का जोनवार , वर्षवार तथ्यात्मक विवरण मांगते हुए उनकी वर्तमान में कार्य स्थिति एवं अब तक व्यय हुई राशि का ब्यौरा मांगते हुए सभी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की साथ ही पिछले रेल बजटों में स्वीकृत एवं प्रस्तावित नई रेल परियोजनाआंे हेतु वित्तिय वर्ष 2020-21 में बजट आंवटन करने के साथ साथ गत तीन वर्षो में राजस्थान प्रदेश में घोषित नई रेलगाडियों के प्रचालन की स्थिति का ब्यौरा मांगा।
सांसद चौधरी के उक्त तारांकित प्रश्न के प्रत्युत्तर में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पियुष गोयल ने राजस्थान प्रदेश हेतु वर्ष 2014 से 2019 के दौरान 1641 किमी लम्बाई की चार नई रेल लाईनों , एक आमान परिवर्तन एवं 7 दोहरीकरण परियोजनाअें हेतु 22259 करोड़ रूपये, की स्वीकृति बताते हुए गत बजट 2019-20 में 131 किमी लम्बी एवं 946 करोड की लागत वाली दोहरीकरण परियोजनाओं को शामिल किया गया बताया।
दोहरीकरण परियोजना के अन्तर्गत निमच चित्तोडगढ, फुलेरा - डेगाना, डेगाना - राई का बाग , बान्दीकुई - आगराफोर्ट, धोलपुर - मथुरा, धौलपुर - झांसी, सवाई माधोपुर - जयपुर को शामिल किया गया है वहीं आमान परिवर्तन हेतु मारवाड़ -मावली रेल लाईन को स्वीकृत एवं प्रस्तावित किया गया जिस पर कार्य प्रगतिरत हैं।
नई रेल लाईन परियोजनाओं के अन्तर्गत 2015-16 में अजमेर - टोंक वाया नसीराबाद सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाडा के 165 किमी रेलमार्ग हेतु नवीनतम प्रत्याशित लागत राशि 1980 करोड़ रूपये प्रस्तावित है लेकिन राजस्थान राज्य सरकार इस लागत राशि का 50 प्रतिशत एवं निःशुल्क भूमि मुहैया नहीं कराने के कारण उक्त परियोजनाओं को रोेक दिया गया बताया और नीमच - छोटी, बडी सादडी 48 किमी रेल लाईन हेतु अन्तिम स्थान निर्धारण सर्वेक्षण शुरू होना, तरंगहिल - आबूरोड वाया अम्बाजी 89 किमी को अध्याधीन बजट में शामिल होना और गुधा, ताखाना, मीठरी रेलपथ निर्माण हेतु परियोजना पर कार्य शुरू किया जाना बताया।
इसी प्रकार गत तीन वर्षो के अन्तर्गत राजस्थान प्रदेश में वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में 12-12 एवं 2019-20 में 7 ट्रेनों एवं एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया वहीं 2017-18 में 9 ट्रेनों एवं 18-19 में 19 ट्रेनो एवं 2019-20 में 9 ट्रेनों की सेवाओं का विस्तार किया गया।